इंद्र गणेश उत्सव समिति द्वारा वार्ड .क्र.-14 कच्चे दफ़ाई मे भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर धूम - धाम से गणेश विसर्जन के लिए ले जाया गया
दल्लीराजहरा :- इंद्र गणेश उत्सव समिति द्वारा वार्ड .क्र.- 14 कच्चे दफ़ाई सुदामा नगर मे विराजे भगवान श्री गणेश जी का हवन विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात बड़े धूम धाम से गणेश विसर्जन के लिए ले जाया गया साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तो द्वारा गणेश जी का अव्हान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ बोलकर विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
आज गणपति विसर्जन है अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन होता है गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में गणेश जी का प्रतिमा का स्थापित करते हैं फिर उन्हें पूरे आदर सत्कार के साथ एक 35 या 10 दिन अपने घर पर रखते हैं और इसके बाद इसका विधि विधान के साथ विसर्जन करते हैं
लेकिन क्या कभी अपने सोचा है कि आखिर गणपति बप्पा का विसर्जन क्यों किया जाता है इसके पीछे एक पौराणिक कथा है आइए जानते हैं इसके बारे में
माना जाता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति को जल में विसर्जित कर दिया जाता है क्योंकि वह जल तत्व के अधिपति है पुराणों के अनुसार वेद व्यास जी भगवान गणेश जी को कथा सुनाते थे और पप्पा उसे लिखते थे कथा सुनते समय वेदव्यास जी ने अपने नेत्र बंद कर किए और 10 दिन तक कथा सुनाते गए और पप्पा उसे लिखते गए लेकिन जब 10दिन बाद वेदव्यास जी ने अपने नेत्र खोले तो देखा कि गणपति जी के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया था
वेदव्यास जी ने उनका शरीर ठंडा करने के लिए ही उन्हें जल में डुबो दिया जिससे उसका शरीर ठंडा हो गया कहा जाता है कि इसी समय से यह मान्यता चली आ रही है कि गणेश जी को शीतल करने के लिए ही गणेश विसर्जन किया जाता है
मुख्य रूप से इंद्र गणेश उत्सव समिति मे मुरली कश्यप, दया यादव, मोहित साहू ,धनंजय देवागंन, अंकित देवागंन, रूपेश चनाप, चंद्रु चनाप, तुलेंद्र ,पप्पू, पीयूष, पूर्व पार्षद योगेश यादव, उमेश कुमार, प्रदीप सहारे,का विशेष सहभागिता रहा।
इस अवसर पर इंद्र गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश विसर्जन मे उपस्थित सदस्य पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक-14 योगेश्वरी यादव, योगेश यादव, उत्तरा यादव, चितरंजन यादव, सागर ,मुरली, दया, तारा बाई साहू, पुष्पा साहू, अंकित, पप्पू, पीयूष, मोहित साहू, द्रोपती देवांगन, रमशीला साहू, फुलेश्वरी निर्मलकर, गेंदलाल, ईश्वर साहू, प्रणव, रितेश जामुर्या, सखिना सहारे, इवती सहारे,
रजनी जामुर्या, हर्षवर्धन, गंगा साहू, सुरेंद्र साहू, पायल साहू, धनंजय देवांगन, राकेश चनाप, मेहतरीन बाई कश्यप, पारस, नीरज, जया, वेषमा, मोना, स्वाती, लल्ली, भाव्या, टीकेश्वरी निर्मलकर, मनीष सहारे आदि वार्ड वासी बड़ी संख्या मे गणेश विसर्जन मे सहभागिता निभाई और विधि विधान -पूर्वक गाजे- बाजे के साथ धूम- धाम से विसर्जन के लिए ले जाया गया

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.