क्रांतिकारी आंदोलन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा 9 सूत्रीय माँगो को लेकर दल्लीराजहरा मानपुर चौक मे सम्पूर्ण महाबंद चक्का जाम किया गया
दल्लीराजहरा :- सर्व आदिवासी समाज, जिला बालोद के द्वारा ब्लॉक स्तरीय सर्व आदिवासी समाज तहसील डौन्डी व तहसील इकाई दल्ली राजहरा के सयुंक्त तत्वावधान मे 20 सितंबर दिन सोमवार को जिला ब्लॉक स्तरीय क्रांतिकारी छत्तीसगढ़ महाबंद
आह्वान पर आदिवासियों के 9 सुत्रीय माँगो को लेकर ज्वलनशील मुद्दो को लेकर (मानपुर चौक -दल्ली राजहरा) व (मथाई चौक डौन्डी) में सम्पूर्ण चक्का जाम किया गया एवं समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान व बाजार को बंद कराया गया
सुबह 07 बजे से शाम 7 बजे तक महाबंद चक्का जाम के तहत इमरजेंसी सेवा को मुक्त कर अन्य सभी प्रकार के परिवहन सेवा (बस, कार ,बाइक, ट्रक व अन्य वाहन)
जैसे सभी के आवागमन को चक्का जाम के द्वारा रोका गया और समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान व बाजार को बंद कराया गया
सर्व आदिवासी समाज,द्वारा डोंडी ब्लॉक द्वारा आज चक्का जाम करके 9 सूत्रीय मांगो को पुरा करने हेतु लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है व चक्का जाम करके अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर नारे निकाला जा रहा है
सर्व आदिवासी समाज, जिला बालोद के द्वारा ब्लॉक स्तरीय सर्व आदिवासी समाज तहसील डौन्डी व तहसील इकाई दल्ली राजहरा के आदिवासियो का कहना है की जब तक हमारे 9 सूत्रीय मांगो को पुरा नही किया जाता तब तक हम इसी तरह हमारे द्वारा चक्का जाम, महाबंद ,नांके बंदी करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.