Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 12, 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के स्व-सहायता समूहों से करेंगे संवाद महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम 14 सितंबर को

 मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के स्व-सहायता समूहों से करेंगे संवाद

महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम 14 सितंबर को


मुरैना 12 सितम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 14 सितम्बर को महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम में समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रातः 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालयों से स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों की महिलाएँ विभिन्न संचार माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ, बहन और बेटियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने में बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अभियान मध्यप्रदेश में लगातार जारी रहेगा।  

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 3 लाख 37 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जा रही है। समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने का काम भी राज्य सरकार कर रही है। 

क्र. 134

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad