कोटा जनपद के सहायक लेखापाल ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर,2018 के मामले में अब जाकर जनपद में की कार्यवाही
सुरेन्द्र मिश्रा कोटा बिलासपुर
कोटा - जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलगहना के सचिव हरि कीर्तन दीवान और अन्य पर कल कोटा थाने में भा द वि की धारा 120 बी, 409 और 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है, यह एफआईआर जनपद पंचायत के सहायक अंतरिक लेखापाल दिनेश पांडे ने थाने में दर्ज करवाया है, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सचिन साहू ने लगाया आरोप ठेकेदार मोहम्मद अनवर वाह बाजार समिति जो गठित की गई थी जिसमें बहुत सारे पंच शामिल हैं, इन लोगों की मिलीभगत और सांठगांठ के कारण बाजार को ₹151000 रुपए में दे दिया गया। जिसकी शिकायत सभी जगह की गई थी एसडीएम, जिला पंचायत, कलेक्टर, एवं मंत्रालय तक दिया गया, एवं राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में करवाही नहीं हो पा रही थी, किंतु जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल आईएएस अधिकारी ने जांच करते हुए दोषियों पर करवाई किया गया।
किंतु बहुत लंबे अंतराल के बाद राजनीतिक दबाव होने के बावजूद अधिकारियों ने सहयोग किया इस मामले में एफ आई आर दर्ज हरि कीर्तन दीवान पर कराया किंतु मैं यह भी बताना चाहूंगा उक्त घटना में इस कार्यक्रम में हरि कीर्तन दीवान ही दोषी नहीं है, इसके साथ में बाजार समिति में जो लोग हैं जिसमें मुख्य रुप से बाजार समिति का अध्यक्ष कपिल जैस्वाल, रवि राज रजक, मनोज बाजपेई, श्रीमती बिंदा बाई, श्रीमती वंदना खरे, और दिनेश नेताम आदि लोग शामिल हैं, और इनके निर्देश पर बाजार समिति नीलामी का संचालन किया गया था, विधिवत प्रस्ताव करके बाजार समिति बनाई गई थी,
और मैं थाना प्रभारी से निवेदन करता हूं की विधिवत जांच करके इनके ऊपर भी एफ आई आर दर्ज करें ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.