Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 14, 2021

अब 20 सितम्बर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल भी खुलेंगे : आदेश जारी

 अब 20 सितम्बर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल भी खुलेंगे : आदेश जारी


मुरैना 14 सितम्बर 2021/अब 20 सितम्बर से जिले में शासकीय और अशासकीय शालाओं में प्राथमिक कक्षाएं यानि पहली से पाचवीं तक की कक्षाएं कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ होंगी। उल्लेखनीय है कि समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं को पुनः प्रारंभ करने के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 09 सितम्बर को हुई बैठक में 20 सितम्बर 2021 से कक्षाओं के पुनः प्रारंभ करने के संबंध में निर्णय लिया गया था।    

   उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग श्री प्रमोद सिह ने बताया कि स्कूलों में कक्षा 01 से 5वीं प्राथमिक स्तर की कक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ की जाएगी। कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए छात्रावास संचालित किये जाएगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भी छात्रावास की सुविधा इस शर्त के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं होना चाहिए। संचालित समस्त आवासीय विद्यालय कक्षा 08वीं, 10वीं एवं 12वीं के लिए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जायेंगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल एवं छात्रावास खोले जाएगे किन्तु इस शर्त के आधार पर कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं होना चाहिए।   

जिला अंतर्गत संचालित स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों को खोले जाने के प्रस्ताव पर जिला आपदा प्रबंधन समिति से सहमति ली जाएगी। अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय, छात्रावास में उपस्थित हो सकेंगे। स्कूलों में भारत सरकार, राज्य स्तर से समय-समय पर जारी ;ैजंदकंतक व्चमतंजपदह च्तवबमकनतमद्ध एस.ओ.पी. एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। 27 सितम्बर 2021 की टीकाकरण, ऑनलाइन कक्षाओं, डिजिटल माध्यम से पढाई आदि शर्ते यथावत लागू होगी।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad