गणेश विसर्जन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहे - कलेक्टर श्री कार्तिकेयन
मुरैना 14 सितम्बर 2021/ अनन्त चतुर्थी, डोलग्यारस पर विसर्जन होने वाले स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विसर्जन स्थल पर लाईट, बेरीकेटिंग की व्यवस्था रहे। विसर्जन के लिये अधिकतम 10 लोग जायें। चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्देश कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिये है।
कलेक्टर ने कहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के पूर्व आयोजकों के साथ बैठक कर लें। जहां बड़ी-बड़ी प्रतिमाऐं है, उनकी सूची बनाकर थाना प्रभारियों को दी जाये। बैठक में यह मूर्ति विसर्जन का समय भी तय कर लिया जाये। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पूरे प्रबंध एवं संसाधन उपलब्ध रहें। कोशिश यही रहे कि विसर्जन का कार्य दिन के उजाले में ही हो। स्थल पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था हो।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.