रायपुर, दिनांक 09 सितम्बर 2021
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने सामाजिक और जनहित उपदेश्यों की पूर्ति में निरंतर आगे बढ़ते हुए मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए विगत 252 दिनों से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत आज राजधानी रायपुर के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों, निःशक्तजनों, असहाय, वृद्ध महिलाओं, मासूम बच्चों को निःशुल्क ताजा भोजन का वितरण किया।
इसी कड़ी में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था द्वारा रायपुर की शासकीय अस्पताल, डी.के.एस. अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए रुके परिजनों वा रेलवे स्टेशन फुटपाथ मे जिंदगी जीने वाले असहाय गरीब, बेसहारा जरूरतमंदों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत दोनों वक़्त का पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के अलावा पदाधिकारी व सदस्य पं. अनिल शुक्ल, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.