छात्रा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट। किरनापुर थाना अंतर्गत कोदोबर्रा में एक स्कूली छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे उस समय की है, जब ग्राम कीन्ही हायर सेकंडरी स्कूल से छात्रा नेहा (16) पिता पीतम सिंह ऊईके साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कोदोबर्रा के पास एक अज्ञात युवक कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि मृतका नेहा रोजाना की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी और स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने सहेलियों के साथ वापस घर आ रही कि ग्राम किन्ही से कोदोबर्रा
मार्ग पर नाले से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपकर बैठा एक युवक हाथ मे कुल्हाड़ी लिए अचानक निकलकर सड़क पर आया और छात्रा नेहा की सायकिल रोककर उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।अचानक हुए हमले से नेहा की सहेलियां घबराकर अपने अपने घर वालो को घटना की जानकारी दी और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया।किरनापुर थाना प्रभारी और किन्ही पुलिस चौकी प्रभारी मय दलबल के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए और तहकीकात शुरू कर दी।हालांकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किन्ही पुलिस चौकी घटना स्थल में महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद पुलिस कर्मियों को आने में समय लगा जिससे ग्रामीणों में रोष भी पनपा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला एकतरफा प्यार के कारण हुआ है।गांव का ही एक शादीशुदा युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है जो कुछ दिन पहले ही किसी अन्य प्रदेश से कमाकर आया था।बहरहाल देर रात तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों की सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी कीन्ही में दी, जहां से चौकी प्रभारी जुबेर खान तथा पुलिस थाना किरनापुर से थाना प्रभारी नवीन यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.