रायपुर, 11 सितम्बर 2021
मानव धर्म की निःस्वार्थ सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य करने वाली जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने सन 2021 में सुपोषण अभियान की शुरुवात की। जिसके तहत गरीब, असहाय, जरुरतमन्दों को निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 254वें दिन पूर्ण करते हुए आज शहर के अन्य क्षेत्र में, फुटपाथ एवं शासकीय डी.के.एस अस्पताल में अन्य जिलों व गांव वनांचल, दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ हलवा एवं फलों का वितरण किया गया।
इस कार्य में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव तथा रायपुर पश्चिम के विधायक माननीय विकास उपाध्याय जी ने भी मरीज के परिजनों को अपने हाथों से खाना परोस कर इस मानवीय कार्य में शामिल होते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने मुख्य अतिथि श्री विकास उपाध्याय को पुष्प माला तथा पुष्प गुच्छ सप्रेम भेंट कर स्वागत किया तथा माननीय संसदीय सचिव का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि गरीब असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को पूरे 365 दिन निःशुल्क भोजन मुहैया कराएं, जिसके लिए संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में पँडित अनिल शुक्ल, राजेन्द्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राशिद बिलाल, वसीम अकरम, महमूद आलम, अरहम खान एवं अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.