शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बिठली में पदस्थ अर्जुन परते के स्थानांतरण से ग्रामीण दुःखी
बालाघाट । विगत कई वर्षों से व कोरोना काल मे अपने कार्य के प्रति समर्पित बैहर तहसील के ग्राम बिठली के शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक सहायक के पद पर पदस्थ अर्जुन सिंह परते का स्थानांतरण शासन के आदेशानुसार कटनी कर दिया गया है जिससे गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण भी दुःखी है।प्राप्त जानकारी अनुसार अर्जुन परते कई वर्षों से शासकीय आयुर्वेदिक केंद्र बिठली में अपनी सेवा दे रहे थे।औषधालय में कोई चिकित्सक न होने के कारण अर्जुन परते ही औषधालय को संभालते थे।हँसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के कारण ग्रामीण में इनकी खास पैठ थी।रात हो या दिन इनके पास आया कोई भी मरीज निराश होकर नही जाता था।अपने कार्य के प्रति समर्पित अर्जुन परते ने कोरोना काल मे भी लोगो के घर घर जाकर कोरोना के प्रति जागरूक करने व बुखार इत्यादि से पीड़ित लोगों का इलाज करने का कार्य किया।चूंकि स्थानांतरण प्रशासन व शासन के नियमानुसार किया जाता है लेकिन अर्जुन परते जैसे शासकीय कर्मचारी जो अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित होकर जनता के दिलो में खास स्थान बना लेते है उनके स्थानांतरित होने से जनता दुःखी व आक्रोशित भी है।जिसका उदाहरण है अर्जुन परते का स्थानांतरण।ग्रामीणों ने बताया कि शासन ने अर्जुन सिंह परते का स्थानांतरण तो कर दिया लेकिन इनके स्थान पर आए व्यक्ति का अता पता नहीं है जिससे ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों में अर्जुन परते की कमी खल रही है।यही कारण है कि ग्रामीणों के साथ ग्रामपंचायत पंच व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उकवा राजेंद्र हरिन्द्रवार ने शासन प्रशासन से अर्जुन परते को यथावत रखने की अपील किया है जिससे शासकीय आयुर्वेदिक केंद्र बिठली से जनता पुनः सुचारू रूप से लाभ ले सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.