चंबल संभाग में 29 करोड़ 35 लाख रूपये से अधिक कीमत की भू-माफियाओं से 46.097 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई
मुरैना 28 सितम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता वाली योजनाओं में एजेण्डा क्रमांक-2 भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की गई भूमि को हर हाल में मुक्त कराने की मुहिम चंबल संभाग में जारी है।
चंबल संभाग में अप्रैल 2021 से लेकर अभी तक 46.097 हेक्टेयर भूमि भू-माफियाओं दबंगों से वापस करा ली है, जिसकी कीमत 29 करोड़ 35 लाख 19 हजार रूपये से अधिक है।
ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने बताया कि मुरैना जिले में राजस्व द्वारा 9 अवैध अतिक्रमण तोड़कर भू-माफियाओं से 1.217 हेक्टेयर (6) बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी है। इस जमीन की कीमत 2 करोड़ 77 लाख रूपये बताई गई है। अम्बाह तहसील में 50 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 50 लाख रूपये बताई गई है। जौरा तहसील से 397 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये, मुरैना तहसील से 100 हेक्टेयर भूमि दबंगों से मुक्त कराई है, इसकी कीमत 57 लाख रूपये और सबगलढ़ में 2200 वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 20 लाख रूपये बताई गई है।
भिण्ड जिले में 42.80 हेक्टेयर जमीन भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई, जिसकी कीमत 5 करोड़ 68 लाख 19 हजार रूपये से अधिक की बताई गई है।
श्योपुर जिले में 2.797 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रूपये बताई गई है। श्योपुर तहसील की 0.884 हेक्टेयर और 500/1 सर्वे क्रमांक की 1.913 हेक्टेयर भूमि इस तरह कुल 2.797 भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी गई है। इसके अलावा बड़ौदा तहसील की एक एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है। इसकी कीमत 40 लाख रूपये और श्योपुर तहसील के ग्राम रायपुरा में सर्वे भूमि 361, 363, 364 कुल 1.5 हेक्टेयर अतिक्रमण से मुक्त कराई है। इसकी कीमत 50 लाख रूपये बताई गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.