विधायक पाल ने किया नवीन शाला भवन का लोकार्पण
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी जिले के अंतर्गत केवलारी विधानसभा क्षेत्र के उगली मुख्यालय के रुमाल संकुल अंतर्गत ग्राम झित्तर्रा में एवं कान्हीवाड़ा संकुल में मेहरा पिपरिया में पीआईयू योजना अंतर्गत लगभग एक करोड़ की राशि से निर्मित नवीन हाई स्कूल भवन का लोकार्पण गत दिवस 28 सितंबर दिन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राकेश पाल सिंह ने मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा वर्चुअल आभासी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उगली मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय उइके, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित त्र्यंबक शरण मिश्रा जागेश्वर बिसेन भूवन लाल ठाकुर बद्री प्रसाद देशमुख महामंत्री अखिलेश ठाकुर टिकेश बिसेन, सरपंच निशा कैलाश वैध, हरीश बिसेन मूरत लाल ठाकरे और क्षेत्रीय नेतागण रहे उपस्थित।
कान्हीवाड़ा मंडल से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश राय, मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी, इंद्रा कुमार जंघेला, प्रदीप चौधरी, सुदामा पटले,अशोक ठाकुर,मनीष अवधिया एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बछलिया जी, बीआरसी सी एम बघेल, संकुल प्राचार्य बी .डी वरकड़े, मोहबर्रा प्राचार्य टी .एस सोयम, प्रभारी प्राचार्य राजाराम रैदास, मंच संचालन सहायक शिक्षक एलपी हनवत जी के द्वारा किया गया।
अन्य अतिथियों में
राजेश बिसेन, नरेश ठाकुर,अंकित राने और भी संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकायें व छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित।
उप कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग के शैक्षणिक भवनों का लोकार्पण व जनजाति विभाग के शैक्षणिक भवनों का भूमि पूजन श्री शिवराज सिंह चौहान माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों के द्वारा किया गया।
तय समय के अनुसार शाम के 6:00 बजे भोपाल स्थित मिंटो हाल से पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण कर सिवनी जिले के पांच अन्य विद्यालयों का सामूहिक लोकार्पण किया गया।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जनमानस में हर्ष व्याप्त था, सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी उगली के प्रभारी एस एस भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
साला भवन में निर्मित एलईडी प्रोजेक्टर जो विधायक निधि द्वारा ढाई लाख रुपए की राशि से बनाया गया है ,ऑनलाइन पढ़ाई के उद्देश्य से छात्रों को यह सौगात दी गई है। हाई स्कूल में 300 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
वर्ष 2016 से माध्यमिक स्कूल का उन्नयन हाई स्कूल में हुआ है, इतिहास की बात करें तो वर्ष 1950 में ग्राम झित्तर्रा में प्राथमिक शाला की स्थापना हुई थी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.