Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 27, 2021

*आगामी 48 घण्टे में भारी बारिश की संभावना*


 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया



*आगामी 48 घण्टे में भारी बारिश की संभावना*

*आपात स्थिति से निपटने दूरभाष नम्बर जारी,* 

*जिला प्रशासन की अपील - आपदा की स्थिति में दूरभाष पर करें सम्पर्क*

*सुकमा-* भारत सरकार, मौसम विज्ञान केन्द्र उष्ण कटिबंधीय चक्रवात नई दिल्ली से 26 सितम्बर 2021 को प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अवदाब उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित हैं। इस गहरे अवदाब का अगले 12 घंटे में और प्रबल होकर एक चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसका प्रभाव मुख्य से दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है। इसके कारण जिले में भारी से अतिभारी वर्षा हो सकती है। साथ ही बहुत ही तेज हवा चलने की संभावना रहेगी।

उपरोक्त दृष्टिकोण से आगामी 48 घण्टे में अति भारी वर्षा अथवा चकवाती तूफान की संभावनों को देखते हए जिला प्रशासन सुकमा द्वारा आम नागरिकों से जर्जर भवनों, झोपड़ियों, विद्युत पोलों, सुखे खड़े पेड़ों आदि से दूर रहने की अपील की गई है। यदि आपका घर असुरक्षित हैं, तो चक्रवात आने से पहले किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। टूटे हुए बिजली के खम्भों, तारों व दूसरी नुकीली चीजों से बचें, दरवाजे व खिड़कियां बंद रखे। मवेशियों व पशुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें बांध कर न रखें। नदियों, जलाशयों में न जावे ।

*किसी भी प्रकार की आपात स्थिति निर्मित होने पर जिला कार्यालय के कण्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 07864-284012 पर तथा तहसील छिन्दगढ क्षेत्र हेतु मोबाईल नम्बर 7000298003, तहसीलदार कोण्टा क्षेत्र हेतु मोबाईल नम्बर 7489117113 तथा तहसीलदार सुकमा 9399903009 मोबाईल नम्बर पर तत्काल अवगत करावें।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad