Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 9, 2021

आतंक का पर्याय रहा 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी मुया ने किया आत्मसमर्पण

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया



आतंक का पर्याय रहा 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी मुया ने किया आत्मसमर्पण




शासन के ‘‘पुनर्वास नीति’’ एवं जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ पुना नर्कोंम अभियान ’’ से प्रभावित होकर बड़े स्तर के नक्सली सोढ़ी मुया के द्वारा आत्मसमर्पण, 15 वर्षों से नक्सल संगठन में था सक्रिय,छ0ग0 शासन द्वारा 8 लाख का ईनाम था घोषित।


जिला सुकमा के विभिन्न थानों में 20 अपराध पंजीबद्ध है। नक्सलियों के शोषण, अत्याचार, भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर छोड़ा लाल आंतक का साथ।


 


जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) एवं योज्ञान सिंह, उप महानिरीक्षक (परिचालन सुकमा रेंज) के मार्गदर्शन एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा (छ.ग.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ एवं जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ पुना नर्काेम अभियान ’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के बड़े स्तर के नक्सली केरलापाल के एरिया कमेटी सचिव सोढ़ी मुया के द्वारा आज 09 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में योज्ञान सिंह डीआईजी (परिचालन) सीआरपीएफ सुकमा, सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा, आंजनेय वार्ष्णेय अति.पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, ओम चंदेल अति पुलिस अधीक्षक व अन्य राजपत्रित अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार 10,000 /- हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।


  *नक्सल संगठन में विभिन स्तर पर किया कार्य-*


 वर्ष 2006 में संगठन में महिला नक्सली तारक्का , एंव सूर्यम द्वारा भर्ती किया गया था । 


वर्ष 2006-2007 तक प्लाटून नं . 08 ( किस्टाराम एरिया कमेटी ) सदस्य–  2008-2011 तक दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनीकेशन टीम सदस्य 


वर्ष 2012-2014 तक प्लाटून नं .04 ( कोंटा एरिया कमेटी ) सदस्य 


वर्ष 2015-2018 तक कोंटा एलजीएस कमांडर - 


वर्ष नवंबर 2018- अब तक केरलापाल एरिया कमेटी सचिव –

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad