सिवनी /गणेशगंज
लखनादौन थाना के नवागत थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने ली शांति समिति की बैठक
आगामी त्योहारों के मद्देनजर आज लखनादौन थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर के वरिष्ठ जन पत्रकार गण एसडीओपी सम्मानित अवस्थी तहसीलदार महोदय भावना मलगाम नगर पालिका सीएमओ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन अधिवक्ता एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रदीप राजपूत पूर्व पार्षद श्रीकांत गोल्हानी जनपद उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत यादव जी उपस्थित रहे
शासन की गाइडलाइंस के आधार पर मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था इस संबंध में चर्चा हुई शांति समिति की बैठक में बताया गया की 30 बाई 45 का पंडाल बनेगा झांकी प्रदर्शन नहीं किया जाएगा प्रत्येक सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति में रखरखाव हेतु दो लोग मूर्ति की सुरक्षा हेतु समिति के ही रहेंगे कोरोना काल को देखते हुए शासन की गाइडलाइंस का पालन करेंगे किसी भी प्रकार से क्षेत्र में अशांति ना फैले इसका ख्याल रखा जाएगा
सीएन आई न्यूज़ सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.