Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 28, 2021

हर वर्ग की आवाज को मोदी की सरकार में सुना जा रहा : मधु भाजपा ने चलाया जूनी मन्दिर में स्वच्छता अभियान,

 


नवागढ़ समाचार क्रमांक 01

हर वर्ग की आवाज को मोदी की सरकार में सुना जा रहा : मधु

भाजपा ने चलाया जूनी मन्दिर में स्वच्छता अभियान, 


नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में ग्राम ढनढनी स्थित माँ जूनी मन्दिर सरोवर मेला पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान एवं शक्तिकेन्द्र व बूथ पदाधिकारियों की बैठक  ली गई। जिसमें मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामंत्री मिन्टू बिसेन, महामंत्री सुरेश साहू, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने मन्दिर परिसर, तालाब एवं यज्ञ स्थल की सफाई कर जूनी सरोवर में स्नान कर माँ जूनी का दर्शन व पूजन किया।


भाजपा जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को स्वच्छ रखने का जो आव्हान किया था जो अब एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है और समाज में स्वच्छता के प्रति अत्यधिक जागरूकता आई है।  नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं में अभियान के प्रतिदिन जो उत्साह और उमंग देखा है,वह वास्तव में अद्भुत है।


चन्द्रपाल साहू ने कहा कि हम सभी देशवासी बहुत ही सौभाग्यशाली है जिनको नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है। जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है ऐसे नेतृत्व पर हम सभी को गर्व महसूस होना चाहिए। देवादास चतुर्वेदी ने कहा की पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से पूरे देश में जागरूकता आयी है। लोग अब खुद ही गंदगी करने से पहले सोचते है। 


मधु रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव गरीब , वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गों की आवाज को नरेंद्र मोदी की सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं । गिरेन्द्र महिलांग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष चैन साहू, वीरेश सिंह पप्पू,युवराज सिंह, रितेश मिश्रा, उमेश ध्रुव, महामंत्री टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, रमेश निषाद, हेमा यादव,महेश टण्डन, फूलचंद साहू, अश्वनी साहू, विनोद साहू, सुधेश हरि श्रीवास्तव,मनीष सोनी,केदार साहू, रामकिशुन साहू, दुर्जन साहू, बिनो सोनकर, शिव सोनकर, मोहन चेलक, मनी साहू, राजेन्द्र यादव, ओम राजपूत, नरेश वर्मा, खोरबहरा साहू, संजय वर्मा, किशुन ध्रुव, मुरारी साहू, धन्नू साहू, छन्नू निषाद,संजय महिलांग,सुभाष महिलांग,गोवर्धन साहू,मेघनाथ साहू, सुनील साहू, सुरेश साहू, कौशल वर्मा, नेमसिंह वर्मा,तोपसिंह वर्मा, सीताराम साहू,  वेदप्रकाश वर्मा, शकर, हेमकुमार, जय प्रकाश, प्रकाश, रामहरी, पंचराम, रमेश, रोहित, रामाधार, शेखर, जलेश्वर, सियाराम, बलवीर सहित नेउर शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


फ़ोटो - 01 - 1 , 2

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad