नई दिल्ली ।
नवोदय विद्यालय इम्पलाई वेलफेयर एशोसिएशन ( नवेवा ) के आग्रह पर , OSD माननीय श्री के पी सिंह जी रक्षामंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी से मिलने के बाद शिक्षामंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी से मिला व 2004 के अंतर्गत आने वाले सभी नवोदय कर्मचारियों को ओल्डपेंशन देने के मुद्दे पर लंबी वार्ता हुई व अपना प्रतिनिधित्व सौपा ।
माननीय शिक्षमन्त्री ने आश्वशन देते हुए जल्द ही कार्य को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों हक में ओल्डपेंशन दिलाने की बात पर अपनी सहमति जताए ।
ज्ञात हो कि नवोदय विद्यालय इम्पलाई वेलफेयर एशोसिएशन ( नवेवा ) के अध्यक्ष माननीय योगेन्द्र शर्मा जी के द्वारा निर्धारित, राष्ट्रीय सचिव श्री राहुल सिंह जी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर लगातार इस मुद्दे को उठाते रहा है और सत्ता पक्ष के लगभग 100 माननीय सांसद, मंत्री तथा राज्यपाल व राज्यसभा के सदस्यों पत्र लिखा कर नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों हेतु 2004 के अंतर्गत आनेवाले सभी कर्मियों को ओल्डपेंशन हेतु अपना प्रजेन्टेशन माननीय शिक्षमन्त्री जी भेजता रहा है जिसके फलस्वरूप इस मुद्दे पर कार्यवाही तेज़ हो गयी है तथा ओल्डपेंशन होने का रास्ता साफ हो चुका है और ओल्डपेंशन मिल जाने की आशा है ।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.