Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 11, 2021

अनीश सर्वश्रेष्ठ स्काउट, करूणा सर्वश्रेष्ठ रेंजर, राज्यपाल ने प्रदान किया पुरस्कार*

 अनीश सर्वश्रेष्ठ स्काउट, करूणा सर्वश्रेष्ठ रेंजर, राज्यपाल ने प्रदान किया पुरस्कार*

 

सेंट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा:-  सर्वश्रेष्ठ स्काउट का पुरस्कार अनीश पटेल एवं सर्वश्रेष्ठ रेंजर का पुरस्कार करूणा ने प्राप्त किया है। यह पुरस्कार राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया।

        8 सितंबर को राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ का राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में राज्य स्तर से चयनित 3- 3 स्काउट, गाइड एवं 2- 2 रोवर, रेंजर तथा 2- 2 लीडर्स को राज्यपाल अनुसईया उइके द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कोरबा जिले से अनीश पटेल को सर्वश्रेष्ठ स्काउट का पुरस्कार मिला। अनीश सरस्वती उमा विद्यालय, सीएसईबी कोरबा पूर्व की कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हैं। करूणा को सर्वश्रेष्ठ रेंजर का पुरस्कार मिला। करूणा रानी दुर्गावती ओपन रेंजर टीम की सदस्य हैं तथा इसी वर्ष शासकीय उमा विद्यालय, दीपका से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया है। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व 10 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।


       पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य बन गया है, जहां राज्यपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं लीडर्स को पुरस्कार प्रदान किया गया। राजभवन द्वारा प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 2019 में राज्यपाल द्वारा उक्त पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
       राज्यपाल द्वारा घोषित पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अनीश व करूणा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने भी अनीश व करूणा को बधाई दी है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad