बेलगहना चौकी अजय वारे की ताबड़तोड़ कार्यवाही छेड़छाड़ करने वाले आरोपी तत्काल गिरफ्तार
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना आरोपी - इशारा गोस्वामी पिता सुभाष गोस्वामी उम्र 18 वर्ष साकीन सोनबचरवार थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
मामले का विवरण- दिनाँक 12.09.21 को प्रार्थी ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बेटी नाबालिक पीड़िता और उसकी सहेली अपने घर से दशगात्र कार्यक्रम में जाते समय डोंगरी पारा तरफ से एक लड़का आया और नाबालीक पीड़िता के हाथ को गलत नियत से पकड़ लिया और जंगल तरफ ले जाने के लिए खिंच रहा था। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) बिलासपुर श्री रोहित झा एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री आशीष अरोरा को अवगत कराया एवम दिए गए निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश किया गया।पीड़िता का कथन कराया गया। जो नाबालिक पीड़िता ने बताया की दोपहर को जाते समय आरोपी इशारा गोस्वामी द्वारा छेड़छाड़ करना बताये जाने पर आरोपी इशारा गोस्वामी पिता सुभाष गोस्वामी उम्र 18 साल साकिन सोनबचरवॉर थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है इस मामले में पता तलाश हेतु उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक 431, आर 203,487 की अहम भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.