गौवंश मवेंशी परिवहन करते ट्रक पकड़ाया
सिवनी पुलिस अधीक्षक शिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है । निर्देश की परिपालन में दिनांक 08/09/2021 की रात्रि मुखबिर सूचना मिली की जबलपुर की ओर से एक कंटेनर में गौवंश को भर कर कत्लखाने ले जा रहे हैं। उक्त सूचना की प्राप्ति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी( पुलिस )लखनादौन के के अवस्थी के द्वारा थाना प्रभारी छपारा को मय पुलिस बल के साथ मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। थाना प्रभारी छपारा के हम राह पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थानों पर खाना हुई। पुलिस टीम द्वारा बंजारी घाटी के पास नाकाबंदी कर चेकिंग लगाई गई ।पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कंंटेनर क्रमांक r j_18 ga_9981 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त कंटेनर के चालक व कंडक्टर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर छोड़कर भाग गए। पुलिस द्वारा कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 48 नग गौवंश भरे मिले जिन्हे सुरक्षित पिंडरई गौवंश भिजवाया गया। अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध थाना छपारा में अप क्र.429/21 धारा 4.6.9 गौवंश अधिनियम 6.7 .म.प्र. कृषक पशु परीक्षण 11( घ )पशु क्रूरता निवारण अधीनियम 66/192 मो.व्ही. एक्ट प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपियों पतासाजी जारी है। जब्त संपत्ति: 1 कुल 48 नग गौवंश मवेशी। वाहन कंटेनर क्रमांक,R G -18 G A-9981कीमती 15 लाख रुपये कुल मशस्का:- कुल 15,00,000/- रुपया (पंद्रह लाख रुपये)।
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी अभिषेक चौधरी (प्रशिक्षु डीएसपी)उप निरी.जे.एस .उईके, प्र.आर53 जयेन्द् सिंह बघेल,41 कधी लाल सैयाम228 राजकुमार बघेल,आर. गजेंद्र समरीते ,चालक नरेश अहीरवार, सैनिक श्याम सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
सीएन आई न्यूज़ के छपारा से सुनील पटेल एवं छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.