Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 9, 2021

*पिता की हत्या कर शव को दफनाया पकड़े जाने पर रेंगाखार पुलिस तहसीलदार ने लाश को खोदकर निकाला पोस्टमार्टम के लिये लोहारा भेजा*

 *पिता की हत्या कर शव को दफनाया पकड़े जाने पर रेंगाखार पुलिस तहसीलदार ने लाश को खोदकर निकाला पोस्टमार्टम के लिये लोहारा भेजा*





कवर्धा  ।  सनसनी फैलाने वाली घटना घानी खुटा ग्राम  जो रेंगाखार थाना तहसील रेंगाखार जिला कबीर धाम का है ।

   एक सिरफिरे युवक ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर शव को अपने घर की बाड़ी के पीछे दो सौ मीटर की दूरी पर ढाई फीट गहरा 6 फीट लंबाई ढाई फीट चौड़ाई गढढे खोदकर लाश को दफना दिया था ।


    यह घटना 5 सितंबर की है हत्या को अंजाम देने के बाद शातिर दिमाग से काम लेते हुये अपने चाचा गणेश वर्मा को दो दिन बाद यानि मंगलवार 7 सितंबर को बतायाकि मेरे पिता दो दिन से गायब है कहीं आपके घर  अकलकुंआ तो नही गया है ।

मृतक प्रभुराम वर्मा मूलतः ग्राम भठली का मूल निवासी था ।जिसकी शादी लोहारा ब्लाक के तेलीटोला में हुआ था ।जिसकी तीन संतान है जो अपने ससुराल में ही रह रहा था ।

   जो वर्तमान में घानी खुटा में विगत वर्षों से रह रहा था जहां चार एकड़ भूमि भी बना लिया था तथा तीन एकड़ अपने पत्नी के नाम पर भी जमीन बना लिया है ।

    उसकी पत्नी अपने मायके तेलीटोला में पति को छोड़कर एक साल से अलग रह रही थी बार बार समझाने का प्रयास किया पर वह अपने पति के पास नहीं आती थी ।उनके समाज में भी कई बार बैठक हुई जिसमें समाज के लोंगो ने भी समझाया था ।

  लेकिन वह औरत पति के नाम चार एकड़ जमीन पर अपना नाम चाहती थी इसी जिद में अपने मायके में बैठी थी ।जिसका गवाह घानी खुटा के ग्रामीण भी बता रहे थे ।

    आरोपी पुत्र अपने पिता के पास रहता था घानी खुटा में जो अपने पिता को धमकी देता था कईबार मारपीट भी करता था की मेरे मां के नाम पर चार एकड़ जमीन को कर नहीं तो तुझे जान से मार डालुंगा ।

   ऐसा ग्राम घानी खुटा में चर्चा का विषय बना हुआ है ।जिससे परेशान प्रभु राम ने अपने करीबी लोंगो को साझा भी करता था और अपने साथ होने वाली घटना को भाप कर कहा था कभी भी मेरे साथ कुछ होगा तो आप लोग मेरे परिवार को सूचित कर देंगें।

   यह हृदय विदारक घटना ने सभी ग्रामवासी घानी खुटा को झकझोर दिया है पुरे ग्राम वासी महिला पुरुषों की आंखें नम हो गई थी।इस घटना से पूरे ग्राम में शोक की लहर है ।

   घटना दिनांक से आरोपी पुत्र अपने साक्ष्य छुपाने ग्राम वासियों अपने चाचा व परिवार को गुमराह कर रहा था ।ग्राम वासियों एवं परिवार की खोज खबर आसपास जंगलों में मंगलवार शाम तक चलती रही फिर भी आरोपी पुत्र सबको चौका रहा था ।कुछ ग्रामीणों ने उसके बाड़ी के आस पास घुमकर खोज रहे थे वही पास में हरा भरा झाड़ के डगालियां एक जगह दिखी उसे हटाकर देखे तो वहां पर गढढे खोदकर शव को दफनाया जाना पाया ।

    जिसकी रिपोर्ट ग्राम पंचायत घानी खुटा के सरपंच प्रतिनिधि ने रेंगाखार थाने को सूचना दिया ।शाम 6:30 बजे तब रेंगाखार पुलिस हत्या के आरोपी पुत्र को रेंगाखार थाना लेकर गई थी ।

   जो आज सबरे 7 बजे पुलिस आने के लिए परिवारों को कहा गया था ।  मृतक प्रभुराम वर्मा  के भाई गणेश वर्मा एवं उसके चाचा के लड़के एवं पुरा परिवार सुबह आठ बजे से पहुंच गये थे ।

   रेंगाखार पुलिस सिंघनपुरी थाना के पुलिस तहसीलदार लगभग 10:  30 बजे करीब पहुंचे तब जाकर आरोपी का ब्यान लिये ।पंचनामा तैयार किया गया एस डी एम के आदेश के पश्चात तहसीलदार ने पूलिस की उपस्थिति में एवं ग्रामवासियों के समक्ष लाश को खुदवा कर निकाले ।तीन चार रोज हो जाने के कारण लाश सड़ाध हो गयी थी जहां से बदबू भंयकर आ रहीं थी। जिसे मृतक के साला जोशिक्षक है व उसके काका ससुर ने मृतक के बाडी को झिल्ली से लपेट कर बांधे पोस्टमार्टम के लिये लोहारा लेकर परिवार व पुलिस गये हुये है शाम तक मृतक के वापस लाने पर सामाजिक तौर पर अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा ।

  अभी एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ है मौका मुआयना कर पंचनामा के आधार पर कार्यवाही किया गया है ।

  अब आगे यह देखना है कि इस हत्याकांड मामले में पुलिस सिर्फ आरोपी बेटे भर को बनाती है या अन्य ऐंगल पर बारीकी से जांच कर मास्टर माइंड अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त करती है ।जांच का विषय है अभी मृतक के परिवारों के तरफ से किसी का ब्यान नहीं लिया गया है ।मामले के तह तक जाने में चौकाने वाले तथ्य की संभावना प्रबल है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad