स्वामी विवेकानंद जी जैसा विश्व मे दूसरा कोई नही- अभिषेक भार्गव
विवेकानंद सेमिनार के समापन पर प्रतिभगियों को किया सम्मानित
दमोह/पथरिया- बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्वामी विवेकानंद कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उसके पश्चात घुमन प्रसाद कुशवाहा आकाशवाणी छतरपुर एवं दूरदर्शन कलाकार द्वारा गणेश वंदना एवं अतिथियों को सम्मान गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव दीपू भैया युवा समाजसेवी गढ़ाकोटा, विशिष्ट अतिथि श्री रूद्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दमोह, सुरेंद्र सिंह बांकडा सरपंच बांसा कला, लक्ष्मण सिंह ठाकुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पथरिया, गजेंद्र सिंह गौरव पटेल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पथरिया, राव बृजेंद्र सिंह युवा समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य केरबना रहे।
मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जैसा विश्व मे कोई दूसरा नही है जिन्होंने विदेश में भारत की संस्कृति को उजागर किया था उन्हें केवल तीन मिनिट का समय मिला था पर जब स्वामी जी ने बोलना शुरू किया तो तीन दिन तक लगातार हमारे देश की संस्कृति,धर्म, सदभाव के साथ विभिन विषयो पर भारत देश का नेतृत्व किया।
स्वामी जी सदैव युवाओ के आदर्श रहे है उनके विचारों को सभी को पढ़ना और ग्रहण करना चाहिए। आपके द्वारा स्वामी जी पर सेमिनार आयोजित किया बड़ा सराहनीय कार्य है आगे इस तरह के आयोजन करते रहें।
विशिष्ट अतिथि गौरव पटेल ने बताया कि आज देश का युवा अगर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को मानता है तो उस पर अमल भी करना चाहिए जिस तरह स्वामी जी का एक वचन उठो जागो और तब तक नही रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो। रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी का सेमिनार वीर बलिदानी राजा केशव राय जी की धरती पर आयोजित किया गया है इस तरह के आयोजन आगे भी आयोजन समिति द्वारा आयोजित हो।
कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पथरिया विकासखंड के अलग-अलग पंचायतों में जाकर स्वामी विवेकानंद सेमिनार कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, और बताया कि कार्यक्रम में पथरिया विकासखंड के ग्रामों से 150 युवा प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद सेमिनार कार्यक्रम में प्रतिभागिता कि और अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए युवाओं ने मंच के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर अपनी बात रखी,
कार्यक्रम के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागी दमोह से रागिनी पांडेय, स्वाती पटेल, अभिमन्यु दुबे, शुभम बड़करे, अनुज ठाकुर, नरेंद्र पटेल, प्रशांत सकर्रा, भूप सिंह ठाकुर, केरबना से रितेश अठया, प्रगति पाठक, दीक्षा सेन, भारती लोधी ,अनामिका अहिरवार, शारदा अहिरवार, अनिकेत ठाकुर, बांसा कला से हेमतला पटेल, लक्ष्मी पटेल, अंसिका पटेल, निधि नामदेव, रजनी पटेल, आंजली ठाकुर, आदि को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया
द्वितीय चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार घूमन प्रसाद पटेल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार, प्रभु पटेल, राजा सोनी, भरत लाल, वीरेंद्र पटेल, लक्ष्मी ठाकुर, रामवती गोंड, आदि बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरबना से शिक्षक चरन सिंह ठाकुर, करन सिंह पटेल के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही,
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा कला से प्राचार्य एवं शिक्षक प्रशांत फट्टा, गोकुल प्रसाद दुबे, जी पी तिवारी, के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही,
आदर्श एकलव्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसा कला से मंगल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही,
कार्यक्रम में मुख्य समिति अध्यक्ष अनुराग गौतम, कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम पटेल, रामदीन पटेल, निर्मल राठौर, अंकित बसेडिया, खड़क सिंह नाहर, अमिल अन्नु सिंह, सचिन लेकेंद्र सिंह ठाकुर, सेवक प्रजापति, छिमादर प्रदुम पटेल, , अंकित पटेल, अभिषेक रामा राठौर, बसंत पटेल, मुकुल दुबे, अनिकेत सिंह ठाकुर, यतेंद्र सिंह बांकड़ा सरपंच प्रतिनिधि बांसा कला, जीवन लाल पटेल, हेमंत पटेल, यशवंत पटेल, अनुराग शुक्ला पटवारी, आदित्य सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित पटेल, अभिषेक रामा साहू द्वारा एवं आभार अनुराग गौतम ने व्यक्त किया।


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.