भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मंदिर में फंसे दो पुजारी का किया गया रेस्क्यू
बालाघाट । बैहर बिरसा तहसील अंतर्गत भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है।बिरसा के पाथरी दमोह मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप होने की जानकारी आ रही है।बैहर के भांडेरी के बाबा मंडी नदी पर स्थित शिव मंदिर में फंसे दो पुजारी का रेस्क्यू एन डी आर एफ की टीम ने किया।आज बैहर तहसील में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया,वहीं गणेश उत्सव प्रतिमा विसर्जन आज ही होना था,जिसके कारण प्रशासन के द्वारा पहले से प्रतिमा विसर्जन स्थल को चिन्हित किया गया था लेकिन अधिक बारिश होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बैहर से मात्र 15 किलोमीटर दूर भण्डेरी बाबा मंडी नंदी में अचानक ऊफान आने के कारण शिव जी का मंदिर पानी में डुब गया, जहां मंदिर में दो पुजारी फंस गये,स्थिति खराब होते देख,प्रशासन ने सक्रियता दिखाई,और एन,डी,आर,एफ, टीम की सहायता से दोनों पुजारियों को बचा लिया गया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिस मंदिर में पुजारी फंसे थे वह मंदिर पुजारी का निवास स्थान भी था जो वर्षों से यहां रह रहें थे,बहरहाल दोनों पुजारियों को सकुशल बचा लिया गया जिससे प्रशासन ने राहत की सांस लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.