शक्ति केंद्र में मनाया गया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दिव्यांग जनो को सुखा राशन व फल वितरण किया भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का भी किया सम्मान
गुण्डरदेही । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओ ने सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे गुण्डरदेही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिर्राभांठा व पसौद शक्ति केंद्र एवं बूथ मे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाया गया ग्राम सिर्राभांठा मे दिव्यांग जनों को सुखा राशन व फल वितरण किया गया
व पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ का साल व पार्टी के गमछा पहनाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने कहा कि देश में योजनाओं को गति देने वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही है स्वः अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया उसी प्रकार प्रदेश में डॉक्टर रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते बालोद जिला का गठन किया जिससे लोगों को अपने कार्य को संपादित करने के लिए कम दूरी तय करना पड़ रहा है । पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन ने कहा मोदी के द्वारा खाद्यान्न योजना में गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत सभी घर को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन के आव्हान पर सेवा और समर्पण दिवस को 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा महामंत्री सेवक महिपाल ने प्रधानमंत्री सड़क योजना पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण आयुष्मान भारत योजना और स्वच्छ भारत योजना के बारे में आमजनों को बताया गया इस अवसर पर टीकाराम सांवरे नेतराम सिन्हा अशोक यादव सरपंच दानीराम सिन्हा देवी साहू बलराम सिन्हा संतोष शर्मा सौरभ चोपड़ा विशेश्वर साहू बूथ अध्यक्ष शिव निषाद बलराम सिन्हा देवनारायण सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.