सर्व आदिवासी समाज आज पुनः उतरा सड़को पर नेशनल हाइवे बिलासपुर/रतनपुर कोरबा मार्ग किया चक्काजाम
मदनपुर पेट्रोल पंप के पास हुये चक्काजाम अवागमन घण्टो रहा बाधित"
रतनपुर ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...सर्व आदिवासी समाज छ. ग.प्रांतीय निर्णय अनुसार आज पूरे प्रदेश में अपने प्रमुख 14 सूत्रीय मांगों को लेकर महाबंद/चक्काजाम का आह्वान किया गया था
इसीक्रम में आज श्रीमान आयुष सिंह राज - प्रांतीय सचिव - सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ), जिलाध्यक्ष -आर. सी . श्याम जी के मार्गदर्शन नेतृत्व में नेशनल हाईवे बिलासपुर रतनपुर कोरबा मार्ग ( मदनपुर पेट्रोल पंप के पास ) कोटा - बेलतरा -बेलगहना के जिला /ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर द्वारा एक बार पुनः अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम किया गया प्रेस उद्बोधन में जिलाध्यक्ष श्रीमान आर. सी. श्याम जी ने कहा है कि सम्पूर्ण प्रदेश में जनसंख्या की दृष्टि से 32 % और 65 % भूभाग आदिवासी बहुल क्षेत्र है
बावजूद उसके आज भी प्रदेश में सर्व आदिवासी समाज छ. ग. हमेशा की भांति उपेक्षित है प्रदेश सरकार में 30 विधायक होने के बावजूद आदिवासी समाज का हमारा मुख्यमंत्री नही बन पाया है
और आज हमें अपने संवैधानिक अधिकारों न्याय की प्राप्ति हेतु लगातार संघर्ष आन्दोल करने को बाध्य होना पड़ रहा है उन्होंने प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की हैप्रेस मीडिया को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सचिवआयुष सिंह राज ने लगातार प्रदेश में हो रही सर्व आदिवासी समाज छ. ग.उपेक्षा और आंदोलन की ओर प्रदेश सरकार को ध्यान देने की महती आवश्यकता है
कही ऐसा न हो कि भविष्य में सरकार को आदिवासी समाज की विरोध का खामियाजा उठाना कही महंगा न पड़ जाये उन्होंने सरकार से सर्व आदिवासी समाज छ. ग. के ज्वलन्त सभी मांगो पर तुरंत संज्ञान लेकर महती पहल करने की मांग की है एवं मांग पूरी न होने पर प्रांतीय निर्णय अनुसार सर्व आदिवासी समाज छ. ग. के द्वारा कड़ा रुख अपनाकर भविष्य में फिर पुनः एक बहुत बड़े आंदोलन की पुनरावृत्ति होने की बात कही है
आज के हुये प्रदर्शन चक्काजाम आंदोलन में प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज, जिलाध्यक्ष आर सी श्याम के अलावा सर्व आदिवासी समाज के कार्य .ब्लाक अध्यक्ष गिरीश राज, जनपद अध्यक्ष - कोटा श्री मनोहर सिंह राज, निरंजन पैकरा,माखन लाल नेताम जी,चरण सिंह प्रधान लखन सिंह पैकरा,परमेश्वर खुसरो,सुपेत उद्देश्य,जनक मरकाम,,चरण सिंह राज,बद्री खैरवार,अशोक प्रधान, गोविंद प्रधान, कामेश्वर प्रधान,सहदेव राज,भूषण राज, सियाराम पोर्ते,अर्जुन अर्मो,जय मरकाम,विजय ध्रुव,जितेंद्र खुसरो,विनय ओट्टी, बलराम मरावी,रमाकांत उइके, बुधरु जगत,गोपाल खुसरो,ऋषि राज,संतराम पोर्ते,विश्वजीत उइके,जित्तेंद्र प्रधान,लक्ष्यमन मरावी, भूपेंद्र मरावी इत्यादि समाज के आदरणीय जनों के साथ महिलाये एवं समाज प्रमुख हजारों के संख्या में प्रदर्शन दौरान उपस्थित थे ।।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.