नातिया मुक़ाबला -2021 का आयोजन और वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अमजद डायमंड का हुआ सम्मान...
A. S. मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी के ज़ेरे अहतमाम दमोह शहर के बच्चों के बीच हुआ नातिया मुक़ाबला प्रोग्राम बहुत ही कामयाब रहा, प्रोग्राम में लगभग 35 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें ग्रुप (A) में हुरिया फ़ातिमा (पहला), आयशा (दूसरा) और शाइस्ता (तीसरे) मक़ाम पर रहे।
वहीं ग्रुप (B) में रिदा आयशा (पहला), हुसैन अली (पहला), रिहान चिश्ती (दूसरा), इशा मंसूरी (तीसरे) और फ़रहत व नौशीन चौथे स्थान पर रहीं।
मुक़ाबले में निर्णायक की भूमिका हाफ़िज़ शहंशाह रज़ा साहब और हाफ़िज़ अशरफ़ साहब ने बख़ूबी अदा की...
इस मौक़े पर सोसायटी के द्वारा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अमजद डायमंड साहब का सम्मान किया गया और बेस्ट मेंटोर-2021 अवार्ड हाफ़िज़ शहंशाह रज़ा साहब को दिया गया।
सभी विजेताओं के लिए मोमेंटो और मेडल दिये गए ।
सोसायटी की गतिविधियों के बारे में मुहम्मद मुबस्सिर ख़ान ने बताया और प्रोग्राम का सफ़ल संचालन मौलाना इरफ़ान नूरी साहब ने किया।
प्रोग्राम में डॉ. आमिर सुहेल साहब, मुहम्मद समीर इंजीनियर साहब, मुहम्मद आरिफ़ इंजीनियर साहब, हाजी ताहिर दमोही साहब, अनीस आतिफ़, डॉ. निज़ाम शेख़, इम्तियाज़ चिश्ती, अता वारिस, अंसार अली, सुल्तान सलाउद्दीन (ताजू) की असरदार उपस्थिति रही, वही सभी का आभार ग़ुलाम मुईनुद्दीन शेख़ ने माना।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.