बज़्मे अहसन ने हाजी अमजद डायमंड को "दमोह की रौशन शख्सियत" सम्मान से नवाज़ा
दमोह नगर की साहित्यिक संस्था बज़्मे अहसन के द्वारा हाजी अमजद डायमंड की उल्लेखनीय सेवाओं के सम्मान में मुशायरा व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन तीन भाई क़यामगाह के सामने रात्रि 9.30 बजे से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पंकज हर्ष श्रीवास्तव,महेन्द्र दुबे, राजीव अयाची मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनवार उस्ताद, हाजी अब्दुल हक़ बाबा,आज़म ख़ान,गुलाम दस्तगीर ने सरपरस्ती की। पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना की और दमोह शहर की गंगा जमनी तहज़ीब को बनाए रखने के लिए आने वाली नस्लों को जागरूक करने पर जोर दिया।
आज़म ख़ान ने अमजद डायमंड को शहर की ज़िम्मेदार शख्सियत करार दिया। महेन्द्र दुबे ने अमजद डायमंड की सेवाओं की सराहना करते हुए उत्साह बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर करने की बात कही। राजीव अयाची ने अपने बुंदेल खंड लहजे में सभी को हँसते हँसाते हुए अमजद डायमंड साहब से जुड़ी यादों को सुनाया। अनवार उस्ताद ने नौजवानों को समय की कीमत करने और कड़ी मेहनत करने के लिए नसीहत की।
बज़्म के सेकेट्री नाज़िर ख़ान ने अमजद डायमंड का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि अमजद भाई प्राथशिक्षा प्राप्त करने के दौरान गलियों में कुल्फ़ी बेचते थे। फिर गेरिज जाने लगे और फिर इलेक्ट्रिक फिटिंग का काम करते करते डायमंड सीमेंट फ़ेक्ट्री में काम किया। यहाँ पहले ए पी बाबा कं० में काम किया बाद में एम सी के कुट्टी में काम करते करते तकदीर वो दिन दिखाया कि वो इस कंम्पनी के मालिक बन गए। ईमानदारी से इनकम टेक्स पे करने पर फायनेंस मिनिस्ट्री ने कांस्य अवार्ड से नवाज़ा तो उन्हें आइकान आफ दमोह का अवार्ड भी मिला।
बज़्मे अहसन के अध्यक्ष,डॉ० रफ़ीक़ आलम,सरपरस्त हाजी ताहिर मास्टर, उपाध्यक्ष शकील अमजद,अफ़जल, अदीब, मौलाना अतीक, इरफ़ान उस्मानी, फ़ैसल रज़ा, इमरान नसीब, अता वारिस, अनआम, अयाज़,अंसार ने हाजी अमजद डायमंड की विविध क्षेत्रों में की गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें"दमोह की रौशन शख्सियत" ऐज़ाज़ से सम्मानित किया।
शहज़ाद ख़ान,ग़ुलाम ग़ौस,नफ़ीस मोटा भाई,इस्लाम पठान द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात इक़रार उस्ताद स्मृति समारोह समिति से अनवार उस्ताद,नईम भउए,उवैद ग़ौरी, शमीम बस, मुहम्मदी कमेटी से हाजी वसीम,मास्टर तैयब अली, बंटी भाई, शरीफ़ मलिक, गुड्डू भाई, फ़ीरोज़,पाकीज़ा क़ौमी एकता कमेटी से हाजी हक़ बाबा, हाजी अ० अलीम ठेकेदार, डॉ० नईम,अ० रज़्ज़ाक़, अ० मतीन, तालीम पब्ल्कि स्कूल से ज़िया उस्ताद, शेख आबिद,मंटू वकील, हसनी हुसैनी सोसायटी से अली ताज के ग्रुप ने, इदारा ए सलामी से ताबिश नैयर, कबीर अख्तर, डॉ० लियाक़त, डॉ० अहसन,इम्तियाज़ चिश्ती, अंजुमन उर्दू अदब से आसिफ़ अंजुम, महेन्द्र दुबे ने, बज़्मे गुलशने अदब से फ़रहत सा0,शाहिद दमोही,अनीस आतिफ़, ने, एहले बैत फाउंडेशन से इक़बाल खान, कब्रस्तान कमेटी से अंशु रेडियम,फ़ारूक़ भारती इसके साथ ही अरशद डायमंड ग्रुप ने और भी बहुत से साथियों ने हाजी अमजद डायमंड का सम्मान किया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.