खैरागढ़ की जनता का एहसान, यहाँ से जोगी कांग्रेस का विधायक दिया, अब जिलें की लड़ाई में हर तरह से समर्थन जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा- पार्टी में विलय की कोई स्थिति नही, सब एकजूट,
परिवार बनाकर चल रहे
देवव्रत पर 'कमेंट- कहा बड़े भाई थें है रहेंगें
खैरागढ़ । खैरागढ़ को जिला बनाए जानें समर्थन देनें शहर पहुँचें जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी नैं विशेष बातचीत में पार्टी के किसी भी राजनितिक दल में विलय को सिरें से नकार दिया । बातचीत में अमित नें बेबाकी से अपनी बात रखी । प्रदेश सरकार के साथ बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया । लेकिन जनता कांग्रेस के विधायकों की फूट पर जोगी नें इसे टालतें विधायक दल में सबके एक साथ होने की बात कही। जिला बनाने की मांग को जायज बतातें अमित जोगी ने कहा कि खैरागढ़ का वृहद स्वरूप अपने आप में जिला बनाए जानें लायक है । सरकार को इस बारें में सोचकर इसे जिला घोषित करना चाहिए । वैसें भी जनता कांग्रेस अगले विधानसभा सत्र में इसका संकल्प लाएगी । अमित नें भरोसा जताया कि इससे पहले ही सरकार खैरागढ़ को जिला घोषित कर देगी । पार्टी विधायको के विलय को लेकर अमित नें स्पष्ट किया कि फिलहाल इसकी कोई संभावना नहीं है । विधायक दल की सदस्य रेणु जोगी के मन में भी ऐसी कोई बात नहीं है । रेणु जोगी द्वारा अपनें विधायकों के अन्य पार्टियों की ओर रूझान पर भी अमित ने कहा कि फिलहाल ऐसी गुंजाइश नहीं है । पार्टी नही परिवार बनाकर जोगी कांग्रेस चल रही है । 24 माह बाद विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में कोई विधायक पार्टी छोड़ने का विचार नहीं करेगा ।
देवव्रत मेरे बड़े भाई थें, है, रहेंगें
खैरागढ़ विधायक के जोगी कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद लगातार कांग्रेस को समर्थन देनें, अमित जोगी का खुलें मंच से विरोध करनें पर अमित ने स्पष्ट कहा कि देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस से विधायक है । वे बड़े भाई थें है और रहेगें। विधानसभा में खैरागढ़ को जिला बनाए जाने के लिए जोगी कांग्रेस के विधायक सहित सभी विधायकों से संकल्प लाकर समर्थन मांगनें में सबसे बड़ा सहयोग करेंगें । अमित ने कहा कि खैरागढ़ विधायक से दल के नहीं दिल के संबंध है जो बेहद मजबूत है। खुद के मरवाही चुनाव में नहीं लड़ पानें पर अमित ने भूपेश सरकार को चाल बतातें कहा कि सरकार ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकनें हर हथकंडा अपनाया । सरकार की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं है । विकास के लिए विजन नहीं दिख रहा । अमित ने कहा कि जोगी कांग्रेस परिवार की तरह रहकर प्रदेश के विकास के लिए एकजूट है।
नगरपालिका चुनाव में दमखम से उतरेगी पार्टी
आगामी खैरागढ़ नगरपालिका चुनाव में भी जनता कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी । प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी नें स्पष्ट किया में कि सभी वार्डों में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी उतारें जाएगें । इसमें कोई संदेह नहीं है । कार्यक्रम में विधायक गुट के नहीं आने की बात पर अमित ने कहा कि नए कार्यकर्ता भी दिल से पार्टी के साथ जुड़ रहे है। और पार्टी व्यक्ति विशेष से नही विचारधारा से चलती है । ऐसें में नए लोगों का जूड़ना सुखद है। खैरागढ़ को जिला बनाए जाने पर अमित जोगी नें खैरागढ़ की जनता का आभार जतातें कहा कि यहाँ की जनता नें जोगी कांग्रेस का विधायक दिया है उसका एहसान पार्टी कभी नहीं उतार पाएगी ऐसें में खैरागढ़ को जिला बनाए जानें की हर मांग का सड़क से लेकर विधानसभा तक जोगी कांग्रेस पूर्ण समर्थन देंगी ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.