झरनदल्ली खदान सरतार ट्रांसपोर्ट द्वारा श्रमिकों को लाभ न दिया जाना प्रबंधन के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न करता है
श्रमिकों को इसका लाभ नहीं दिलवाया गया तो संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा
दल्लीराजहरा :- आज दिनांक 11-09-2021 को झरनदल्ली खदान के सतकरतार ट्रन्सपोर्ट के कार्य में लगे ठेका श्रमिकों द्वारा संघ को जानकारी दी गई की ठेका कंपनी द्वारा अंबेडकर जयंती एवं कोवीड वेक्सीनेशन की छुट्टी नहीं दी जा रही है और ठेकेदार के सुपरवाइजर द्वारा प्रबंधन से सरकुलर दिखाने की बात की जा रही है इस संबंध में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल तत्काल कार्यस्थल पर जाकर खदान प्रबंधक एवं खदान के एजेंट से ईस मुद्दे पर चर्चा की एवं बाताया की जब पुरे खदान के ठेके में कार्यरत श्रमिकों को यह लाभ दिया गया है तो सिर्फ ईस ठेके में क्यों नहीं दिया जा रहा है इसके लिए संघ प्रबंधन के अधिकारियों को दोषी मानता है। संघ की जानकारी में यह बात भी आई है कि झरनदल्ली खदान में कार्यरत अन्य ठेकेदार द्वारा उक्त लाभ अपने कर्मियों को दिया गया है। ऐसे में सरतार ट्रन्सपोर्ट द्वारा श्रमिकों को लाभ न दिया जाना प्रबंधन के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर संदेह उत्पन्न करता है। चर्चा के उपरांत खदान प्रबंधक और एजेंट ने संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ईसका लाभ श्रमिकों को दिलवाया जायेगा।जिस पर संघ ने यह स्पष्ट किया कि जल्द ही श्रमिकों को ईसका लाभ नहीं दिलवाया गया तो संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनधि मंडल में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती सचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.