भाजयुमो द्वारा स्वामी विवेकानंद के शिकागो में उद्बोधन की वर्षगांठ को दिग्विजय दिवस के रूप में मनाया गया
पिथौरा. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश आह्वान पर आज महासमुंद जिला इकाई के द्वारा आज पिथौरा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउनहॉल में स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में उद्बोधन के वर्षगाँठ को दिग्विजय दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भारत माता , डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी , पं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम मे आये अतिथियों का ताली बजाकर स्वागत किया । कार्यक्रम मे अध्यक्षीय उद्बोधन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने कार्यक्रम के विषयवस्तु के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया ।
युवा संगोष्ठी कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल( पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा) तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रलय थिटे ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय को विस्तारपूर्वक बताते हुए युवाओं से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलकर ही एक आदर्श जीवन की आधारशिला रखा जा सकता है ।
युवा संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिथौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलुजा, जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला , जिलाउपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, कामेश बंजारा, विकास वाधवा , सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी , विजय नायक , विजय पटेल , मुकेश सिंहा ,आकाश सिंहा ,नितिन जिंदल , गोविंद साहू ,अमन वर्मा , दुर्गेश सिंहा , नरेश नायक , जतिन रूपरेला एवम जिले के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल महामंत्री सौरभ अग्रवाल ने किया एवम आभार उद्बोधन मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने किया.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.