ऑस्कर फर्नांडीस का निधन कांग्रेस पार्टी सहित देश के लिए अपूरणीय क्षति, त्रिलोक श्रीवास
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
बेलतरा...अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के देहावसान पर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य बिलासपुर मार्गदर्शक पार्षद वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर ने अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताऑस्कर फर्नांडिस का निधन कांग्रेस पार्टी ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है ऑस्कर फर्नांडीस साहब बेहद ही मिलनसार एवं सहयोगी व्यक्ति थे कभी भी अपने पास आने वाले लोगों को दल नहीं पूछते थे पूरे भारत से जो भी व्यक्ति उनके पास जनहित या व्यक्तिगत कोई कार्य लेकर जाता था उनकी जायज मांगों के लिए तत्काल संबंधित विभाग के मंत्रियों अधिकारियों को फोन करते थे, मदद करते थे, हजारों लोगों के इलाज करवाने में महती भूमिका निभाते थे, एक राजनेता कम समाज सेवक ज्यादा थे, त्रिलोक श्रीवास का उनसे 20 वर्षों से ज्यादा जुड़ाव था,उन्होंने कहा कि . ऑस्कर साहब का निधन उनके लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है,कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता नवल किशोर शर्मा,मनोज श्रीवास,महेश मिश्रा,केशव गोरख छोटे काछी,नवीन दुबे,राकेश केसरी,मनीष भट्ट मोहसीन खान,गणेश वर्मा,राजेश सिंह गौड़,कौशल श्रीवास्तव,नवदीप शर्मा,प्रियंक श्रॉफ,राजू कश्यप राधेश्याम तंबोली,कृष्णा श्रीवास,राम लखन जायसवाल चंद्र प्रकाश केसरवानी,पवन सिंह दादू,भास्कर कामता वर्मा,बृजेंद्र साहू,प्रशांत कच्ची,सोनू कश्यप,सहित बेलतरा बिलासपुर के सैकड़ों कांग्रेश जनों ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.