अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
शिमला - राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौट गये। खराब मौसम के कारण तय समय से तीन घंटे बाद राष्ट्रपति के हेलिकाप्टर ने उड़ान भरी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार राष्ट्रपति को पूर्वाह्न ग्यारह बजे हेलिकाप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिये रवाना होना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर सके।
शिमला में सुबह से ही मौसम खराब था, घने बादलों के कारण उड़ान संभव नहीं हो पा रही थी। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर राष्ट्रपति शिमला से रवाना हुये। राष्ट्रपति चंडीगढ़ तक हेलिकाप्टर में रवाना हुये व चंडीगढ़ से विशेष विमान में दिल्ली रवाना हुये। बताते चलें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द चार दिवसीय शिमला दौरे पर आये हुये थे। राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अनाडेल मैदान में पहुंचकर विदाई दी।
राष्ट्रपति ने अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। साथ ही परिवार सहित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में शीश नवाया और शिमला की रोपवे से सैर की। राष्ट्रपति ने शनिवार शाम को रिज पर भी घूमने का खूब आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने रिज पर मौजूद लोगों से बातचीत की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.