नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक-05 द्वारा आयोजित लोक कला रामधुनी मानस परिवार "नवा लहर" सांस्कृतिक कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दल्लीराजहरा :- नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिकारी बाबा दुर्गाउत्सव समिति, वार्ड क्रमांक-05 द्वारा आयोजित लोक कला रामधुनी मानस परिवार "नवा लहर" सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का अध्यक्षता वार्ड के पार्षद जनक निषाद जी ने किया एवं विशेष अतिथि के रूप में युवा नेता पप्पू पंजवानी जी शामिल हुए।।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने उपस्थित सभी वार्डवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दिया एवं सभी के परिवार के सुख,समृद्ध एवं खुशहाली का कामना किया।
समिति के अध्यक्ष संतोष देवांगन जी,उपाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल जी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण और वार्ड के गणमान्य नागरिकों के सहभागिता से वार्ड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विविध आयोजन किया जा रहा है।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.