सफाई व सड़क निर्माण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आप ने सौंपा ज्ञापन।
बालोद :- आम आदमी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे व मंडल अध्यक्ष देवल साहू ने गुरुर ब्लॉक की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुर को ज्ञापन सौंपा जिसमे ग्राम पेवरो की रोड की समस्या को बताया की ग्राम पेवरो में मिट्टी के कारण सड़क दलदल हो जा रहा है आने जाने में ग्रामीणों एवम अन्य लोगो को समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है,वही बच्चो को भी आने जाने में तकलीफ होती है,इस समस्या के समधान हेतु सड़क में तत्काल प्रभाव से मुरूम डाल कर सड़क की अच्छी व्यवस्था की जाए।
ग्राम रमतरा में स्वच्छ भारत मिशन की धजिया उड़ रही है और शासन प्रशासन मौन है,यह वही गांव है जिसे स्वच्छ भारत मिशन में ODF के द्वारा घोषित किया गया था जहा आज गंदगी का भरमार हो चुका है इस लिए इसके समाधान हेतु सफाई ,कचरे को सुनिश्चित जगह स्थानांतरित किया जाए एवं ग्रामीणों को स्वस्थ रखा जाए।
गंदगी होने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है,इस हेतु वहां कचरे को एकत्रित करने हेतु अच्छी जगह का स्थानांतरण होना आवश्यक है।
इन दोनो मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी के दोनो नेताओ ने ज्ञापन सौंपा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए बालोद से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.