रायपुर दिनांक 09 अक्टूबर 2021
राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *282वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थिति में निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से संस्था द्वारा माह जनवरी 2021 से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.