डी के पी शा.उ.मा.विद्यालय कोटा में मनाया गया वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
कोटा ... वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है।भविष्य में वन्य प्राणियों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को 'वन्य प्राणी दिवस' मनाया गया। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच वन परिक्षेत्र कोटा द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया
इसी के अंतर्गत डी.के.पी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा मे निबंध,रंगोली,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में न.प अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक,जिला महामंत्री गायत्री साहू.वार्ड पार्षद नरेंद्र गोस्वामी. प्राचार्य डॉ अनीता दुबे.कोटा वनपरिक्षेत्र के समस्त फारेस्ट स्टाफ विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.