Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 10, 2021

संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को सुपोषण अभियान अंतर्गत 283 दिनों से निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया

रायपुर, 10 अक्टूबर 2021

जनहित एवं सामाजिक कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाली राजधानी की सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में माह जनवरी 2021 से चालू किये गए सुपोषण अभियान के तहत संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भूख से राहत दिलाने हेतु निःशुल्क गर्म भोजन का वितरण किया जा रहा है। 



इसी कड़ी में आज संस्था अपने प्रयासों से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 283 दिन पूर्ण करते हुए रेलवे परिसर, फुटपाथ, चौक चोराहे इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों को तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए ठहरे मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण किया। 



संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया की जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित एवं वंचित लोगों को उनकी मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति कर संस्था शुभ चिंतकों एवं आपसी सहयोग से बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये जमीनी स्तर पर यह कार्य निरन्तर कर रही है, जिसमे सैकड़ों गरीब, असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को रोजाना दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का गर्म भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।



आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा,  अनमोल जैन, अरहम खान, वसीम अकरम, महमूद आलम, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



प्रेषक :- 

ज़ुबैर खान

मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad