महेंद्र शर्मा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
डोंगरगढ : छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे.... जहा उन्होंने नवरात्र में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वही मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आज उनका डोंगरगढ़ आगमन हुआ है जहा वे राज्य गौ सेवा आयोग द्वारा पंजीकृत श्री कृष्ण गौ शाला का निरीक्षण भी किया ।
वही लगातार राज्य में हो रही गौ तस्करी पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है और गौ सेवक भी लगातार कार्यवाही भी हो रही हैं और जो वाहन गौ तस्करी में पकड़ा रहे हैं उन्हें राज साद करने की प्रक्रिया भी की जा रही है.... वही कवर्धा मामले में उन्होंने कहा कि पहले वहा अशांति रही होगी अब वहा पूर्णतः शांति है और नवरात्र का पर्व सब मिल कर एक साथ मना रहे हैं ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.