*कल बेलगहना में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति राशनकार्ड धारियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त चावल दिया जा रहा है परंतु वर्तमान छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबों को दिऐ जा रहे चावल पर कटौती कर चावल वितरण किए जा रहे हैं साथ ही किसानों से जो वादाखिलाफी इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है इसमें प्रमुख रूप से किसानों का कर्जा माफ यूरिया के बढ़े हुए दाम अघोषित बिजली कटौती पढ़े-लिखे बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका को परमानेंट करने की बात छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की बात ऐसे अनेक वादे वादे जो वर्तमान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा किया गया था आज तक सारे इनके वादे अधूरे हैं उन वादों को को पूर्ण करने एवं छत्तीसगढ़ की जनता को नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए जा रहे चावल को पूरा दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी कोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन सोमवार को दोपहर एक बजे ग्राम बेलगहना के सिद्ध बाबा आश्रम के नीचे रेलवे क्षेत्र के पास किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी कोटा विधान सभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनों की उपस्थिति का आह्वान किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कोटा विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ता एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.