मचौद के शीतला मंदिर प्रांगण मे 38 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित
गुण्डरदेही :मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर गुरुवार से प्रारंभ हुआ नवरात्रि को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्त उपवास भी रखते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था तब इस पर्व की शुरुआत हुई थी कहते हैं कि मां दुर्गा और राक्षस के बीच लड़ाई 9 दिन तक चली थी और दसवें दिन माता रानी ने राक्षस का वध किया था। तभी से नवरात्रि मनाने की परंपरा चली आ रही है ऐसे ही मां दुर्गा की प्रतिमा ग्राम पंचायत मचौद के शीतला प्रांगण मे स्थापित किया गया ग्रामीणों ने बताया कि जय मां शीतला उत्सव समिति दुर्गा व ग्रामीणो के द्वारा लगातार 25 वर्ष से मां दुर्गा की स्थापना कि जा रही है साथ ही मंदिर प्रांगण मे इस बार 38 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया गया जिसमे समिति के सदस्य व ग्रामीणो का विशेष योगदान है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.