नवरात्रि के पहले दिन रतनपुर के महामाया मंदिर में भक्तों की लगी रही भारी भीड़। घट स्थापना के साथ हुआ नवरात्रि की शुरुआत।
रतनपुर से सुरेंद्र मिश्रा के साथ ताहिर अली
रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को महामाया मंदिर रतनपुर में सुबह से ही महामाया देवी के दर्शन के लिए श्रदालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहाँ पर पहले दिन गुरुवार को देवी का दिन होने के कारण लोगों का उत्साह व आस्था देखने लायक रही।
ऐसे में अधिकांश आम भक्तों ने घण्टों लाईन लगाकर माँ महामाया के दर्शन किए। बता दें कि इस बार नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर महामाया मंदिर सहित नगर के मुख्य द्वार में स्थित भैरव बाबा मंदिर,गिरिजाबंध हनुमान मंदिर, रानी मंदिर एवं बेलगहना मार्ग में स्थित पोड़ी के प्रसिद्ध मंगला गौरी मंदिर में गुरुवार को सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ आस्था की ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया।
यहां पर कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से नवरात्रि का पर्व अत्यंत सादगी से मनाया जा रहा था लेकिन अभी भी कोरोना की स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नही हो पाने के कारण जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी गाइड लाइंस के अनुसार ही लोगों को दर्शन करने की अनुमति है।
नवरात्रि के प्रथम दिवस रतनपुर में माँ के नौ रुपों में शैल पुत्री माता के रूप में महामाया देवी की पूजा अर्चना की गई।मंदिर प्रबंधन के अनु सार पहले दिन गुरुवार को प्रदेश के मंत्री जय सिंग अग्रवाल सहित करीब 10 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने महामाया की देहरी पर पहुँचकर अपना मत्था टेका। इस बीच पूरे दिन कई भक्त अपनी मन्नत लिए जमीन में लेटते हुए महामाया की देहरी तक पहुँचे। 07 अक्टूबर से शुरू होकर आगामी 14 अक्टूबर तक

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.