रायपुर, दिनाँक 30 अक्टूबर 2021
दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीज के परिजनों एवं असहाय जरूरतमंदों को भूख से राहत देने के उद्देश्य से सुपोषण अभियान के 303वें दिन संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण : मोहम्मद सज्जाद खान
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में तथा संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 303वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया, साथ ही शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों को भोजन जुटा पाने की किल्लत को देखते हुए संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन इत्यादी जगहों पर पहुंचकर निःशुल्क पौष्टिक भोजन बांटा गया।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.