मानेगांव की बेटी बनी डीएसपी, शुभकामनाएं देने वालो का लगा तांता
बालाघाट।बेटियां बेटों से कम नही को चरितार्थ करते हुए बिरसा तहसील अंतर्गत ग्राम मानेगांव की बेटी विनकेश्वरी पिण्दे उर्फ सीमा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रथम प्रयास में ही सफल होकर डीएसपी के पद पर चयनित होने पर मां बाप के साथ पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।माता पिता व दो भाईयो की लाड़ली सीमा बचपन से पढ़ाई में होशियार रही है।यही कारण है कि सीमा ने प्रथम प्रयास में ही सीजीपीएससी में सफल होकर डीएसपी के पद पर आसीन हुई।जिससे मानेगांव सहित पूरे तहसील में खुशी की लहर दौड़ गई।शिक्षक पिता की लाड़ली सीमा के सिर से तीन साल पहले पिता का साया हट गया जिससे सीमा पूरी तरह से टूट गयी थी लेकिन अपनो से मिले साहस से पिंकेश्वरी उर्फ सीमा पिनदे वह कर दिखाया जिससे पूरा क्षेत्र आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा दूसरों को बहुत गर्व से बता भी रहा है कि हमारे गांव की बिटिया डीएसपी बनी है जो बिरसा क्षेत्र के लिए भी गौरवान्वित की बात है।जब से पिंकेश्वरी पिंदे डीएसपी के पद पर चयनित हुई है रिश्तेदारों से लेकर शुभचिंतकों का शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.