*सट्टा पट्टी के साथ आरोपी गिरफ्तार आरोपी से लगभग 50000/- का सट्टा पट्टी व 1500 रुपये नगद रकम जप्त*
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-*आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम व प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई।**नाम आरोपी - रमेश साहू पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साहू उम्र 60 वर्ष पता भदरापारा शाहिद वीर नारायण स्कूल के पास बालकोनगर जिला कोरबा (छ0ग0)**कोरबा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल व अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के दिशानिर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।* *आज दिनांक 08.10.2021को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शहीद वीर नारायण स्कूल बालको के पास रमेश साहू नाम का व्यक्ति सट्टा खिला रहा है। इस सूचना पर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर रमेश साहू पिता स्व. राम प्रसाद साहू को पकड़ा गया। जिसके पास कई कागज पर लगभग 50,000/-का सट्टा पट्टी लिखा हुआ तथा 1500/-नगद मिला। जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 522/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गई।*
*उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. नीलम केरकेट्टा, आर. शत्रुघन लाल बंजारे, अनिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भविष्य मे भी बालको क्षेत्र में अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.