नवरात्र पर्व की शुरूवात शहर सहित पूरे अंचल में धूमधाम से हुई है। शहर के देवी मंदिरों में सुबह से मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
खैरागढ: नवरात्र पर्व की शुरूवात शहर सहित पूरे अंचल में धूमधाम से हुई है। शहर के देवी मंदिरों में सुबह से मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के विरासत कालीन दंतेश्वरी मंदिर सहित बम्लेश्वरी मंदिर, शीतला मंदिर, ईतवारी बाजार, दाँऊचौरा, महामाया मंदिर किल्लापारा, शनिधाम धरमपुरा, के साथ ग्रामीण इलाकों में पाड़ादाह, लक्षणा, सांकरा, चंगुर्दा, प्रधानपाठ, मुढ़ीपार, पेन्ड्रीकला के बंजारी मंदिर, दुर्ग मार्ग स्थित चेंद्रीमाता मंदिर बाजार अतरिया के नथेला मंदिर, जालबांधा, डोकराभाठा के दुर्गा मंदिर, कोहकाबोड़ के गढ़भवानी मंदिर में भी भक्तों के ज्योतिकलश प्रज्जवलित किए गए। शहर में भी नवरात्रि के पहले दिन लोगों की काफी चहल पहल रही। देररात तक मंदिरों में ज्योतिकलश प्रज्जवजित किए जाते रहे। नौ दिन चलने वाले इस पर्व में कोरोना गाईड लाईन के चलते व्यापक सुरक्षा के इंतेजाम किए गए है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार कि रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.