शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही के छात्र छात्राओं ने चलाया वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान।
गुण्डरदेही :शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही के छात्रों ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लेने वाले लोगों की मदद की इस दौरान कुछ छात्र छात्राओं ने अपने वैक्सीन के दूसरे डोज लगवा कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए आगे आने का आग्रह किया महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि लोगों को कोविड से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना जरूरी है और हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं समय-समय पर वैक्सीनेशन सेन्टर में सहायता के लिए आगे आते रहे हैं। प्राचार्य डॉ श्रीमती श्रद्धा चंद्राकर ने वैक्सीनेशन सेन्टर में सहायता करने वाले सभी छात्रों - छत्राओं की सराहना की इस जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहित निषाद रामेश्वर दलनायक भूपेश कुमार हेमेश्वर संदीप अजय कुमार गुलशन करन भैगेश्वर एवं अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.