बिलासपुर।दगोरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। सूचना के बाद बिलासपुर जीआरपी थाना प्रभारी जीआर राठिया पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। जांच के दौरान घटना संदेहास्पद लग रही है। दरअसल जिस ट्रैक पर लाश मिली है। वहां से अभी तक एक भी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजरी है। मृतक के शरीर का कोई भी हिस्सा ट्रेन से नहीं कटा है। सिर पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया में यह माना जा रहा है कि हत्या का कर शव ट्रेक पर रख दी गई। हालांकि सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गई। जीआरपी अभी मौके पर जांच कर रही है। बिल्हा पुलिस भी सहयोग कर रही है।
घटना शुक्रवार देर रात की है। जिसकी सूचना शनिवार की सुबह स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने को दी। मेमो में घटना के संबंध में विवरण भी दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर जीआरपी ने जब जानकारी ली तो पता चला कि घटना स्थल वाली रेल लाइन से कोई गाड़ी नहीं गुजरी है। इससे जीआरपी भी हैरान रह गए। हालांकि ट्रैक से शव को हटाकर जांच की गई तो सिर में चोट के निशान मिले हैं।
इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्से में किसी तरह के निशान नहीं है। पूछताछ में मृतक की पहचान सरगांव के करीब मोहभट्टा गांव निवासी विभीषण वर्मा उर्फ राजू के रूप में हुई। यह भी पता चला कि उसका गांव में मेडिकल स्टोर व चप्पल-जूते की दुकान है। पर घटना के संबंध में कोई और जानकारी नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी स्वजनों को दे दी गई। वह भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.