*मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, काल भैरव तलाव पर मूर्तियों का हो रहा विसर्जन*
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
आदेगांव। नवरात्र भर मैया का गुणगान कर शनिवार को मैया को विदा किया गया। मां से मंगल कामना करने के बाद बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
काल भैरव किला के किनारे बनाए गए तलाव पर कुंड में प्रतिमा का विसर्जन हुआ श्रद्धालुओं का रैला दिखा पूरे दिन मैया के जयकारे गूंजते रहे। देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। देवी मां की भक्ति में लीन हो भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे।
शहर की हर गली से देवी की विसर्जन यात्रा निकली गई वही प्रशासन के नियम व गाइडलाइन के अनुसार जगह-जगह हल्का लाउड स्पीकर बजा रहे साथ ही लोग भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। विसर्जन यात्रा में महिलाओं की तादात पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक दिख रही थी।
भक्ति का खुमार ऐसा कि महिलाएं नंगे पांव, सिर पर कलश लिए हुए, मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते औआगे बढ़ रही थी। रंग-गुलाल उड़ाए जा रहे थे। तो वही प्रशासन आदेगांव थाना प्रभारी राजेश दुबे और स्टाफ और राजस्व विभाग नायाब तहसीलदार प्रीति पटेल भी अपनी सेवाओं देने में कोई कसर नहीं किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.