Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 12, 2021

राजहरा क्वारी माइंस से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम मे डालने की योजना का किया भूमिपूजन।

 राजहरा क्वारी माइंस से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम मे डालने की योजना का किया भूमिपूजन। 

दल्लीराजहरा :- आज सोमवार को राजहरा क्वारी मे तपन सूत्रधार मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी,( खदान एवं रावघाट) के करकमलो से इस कार्य का भुमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री सी. चिंताला जी. एम. प्रभारी, राजहरा माइंस एन. के. मंडल जी. एम. प्रभारी  (महामाया ढुलकी) माइंस आर. के शर्मा ए. जी. एम. सिविल आर. के. गर्ग ए. जी. एम. आदेश श्रीवास्तव ए. जी. एम. अतुल कालेश सि मैनेजर, रोहित मालवीय, ए. जी. एम, अमोल बेले प्रबंधक, आशा राम ठाकुर सहा. मैनेजर, एवं ठेकेदार टिकेश्वर सोनकर उपस्थित थे। 

सन् 2019 मे माननीय धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय इस्पात मंत्री  ( मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया) के राजहरा प्रवास के दौरान राजहरा माइंस से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम मे एकत्रित कर उचित उपयोग किए जाने की बात कही गई थी। 

इसी के तहत बी. एस. पी. प्रबंधन द्वारा यह कार्य योजना तैयार कर, कार्य का शुभारंभ किया गया इस कार्य की कुल लागत 2.10 करोड़, एवं समय अवधि 12 माह है। 

कार्य पूर्ण होने से राजहरा क्वारी से 1000 क्यू. मी.पानी प्रतिदिन राजहरा डेम मे जाएगा, जिससे राजहरा डेम के निचले हिस्से के गाँव मे प्रतिदिन 1000 क्यू. मी. पानी का उपयोग कृषि एवं अन्य कार्यो मे किया जा सकेगा। साथ ही राजहरा डेम मे कभी भी पानी का स्तर कम नही होगा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad