भाजपा महिला मोर्चा कोटा ने किया शासकीय राशन दुकान ग्राम आमने के समक्ष धरना प्रदर्शन
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
कोटा-आमने मे कोटा महिला मोर्चा ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल मे दिए गए अतिरिक्त चावल को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि हितग्राहियों को मिलने वाले चावल के अतिरिक्त प्रत्येक व्यक्ति 5 किलो राशन न देकर राशन में कटौती कर लगभग 1500 करोड़ के घोटाले कर चुकी भूपेश की सरकार अब केवल और केवल मोदी को बदनाम करने का प्रयास कर रही।
शासकीय राशन दुकान आमने में प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने जहां भूपेश सरकार पर चावल घोटाले का आरोप लगाया वहीं धरना प्रदर्शन महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता नामदेव ने कहा भूपेश सरकार न तो आवास बनने दे रही न ही चावल ढंग से वितरण कर रही, छत्तीसगढ़ की जनता को केवल छल रही है। बीजेपी महिला मोर्चा कोटा ने राशन कार्ड धारियों को जागरूक करते हुए बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार कैसे उनको छल रही है।धरना के दौरान महिला मोर्चा कोटा के जिला महामंत्री गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता नामदेव.अंबिका मानिकपुरी अमरीका पटेल सविता पटेल सकुंतला सोनी शिव एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.